<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

गोरखपुर की पदयात्रा में ताकत दिखाएगी बस्ती भाजपा, तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

- 4 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में निकलेगी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा


बस्ती। आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को सफल बनाने के लिए बस्ती में पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पदयात्रा में जिले की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा 4 नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर होते हुए काली मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बस्ती जिले से विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला व मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह को संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम और जिला मंत्री राकेश शर्मा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, प्रदीप निषाद, दिव्यांशु दुबे, विकास बरनवाल, पंकज मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages