वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय पर ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में 28 से 31 अक्टूबर तक जिलेभर में अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अभिषेक कुमार रहे। वक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों का विलय कर सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
अभियान के तहत जिले में जनजागरण कार्यक्रम, गोष्ठियां और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक में प्रदीप चौधरी, गुलशन राजभर, अरविंद चौधरी, नमन चौरसिया, संतोष भारद्वाज, जितेंद्र पटवा, भानु प्रताप राव, सूरज कुमार, रंजीत यादव पिंटू, ऋषभ गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दीपक सोनी, राम रूप चौहान, सत्य प्रकाश जायसवाल, अर्जुन, विनोद निषाद और अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment