- निदेशक सूचना विशाल सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पात्र पत्रकारों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर
बस्ती। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड से वंचित रह गए मान्यता प्राप्त पात्र पत्रकारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक विशाल सिंह ने जूम मीटिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर छूटे हुए पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की समीक्षा की।
बैठक में निदेशक ने निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड से वंचित मान्यता प्राप्त पात्र पत्रकारों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र पत्रकारों को योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
निदेशक ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि पात्र पत्रकारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके।

No comments:
Post a Comment