<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 27, 2026

बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव और झड़प, एएसपी पर अभद्रता का आरोप लगा हंगामा

 


बस्ती। जनपद बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा राम किशन से निकले दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर सोमवार रात सूर्या हॉस्पिटल के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी व श्रद्धालु कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल चौराहे पर धरने पर बैठ गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जुलूस जब कुआनो नदी के अमहट पुल की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे उपद्रवियों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस पथराव में कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं और भगवान गणेश की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनके आभूषण छीन लिए।
- एएसपी पर दुर्व्यवहार का आरोप, बढ़ा आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल चौराहे पर जब वे पीड़ित पक्ष की तरफ से नामजद तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे, तब मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्याम कांत ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। आरोप है कि एएसपी ने शांतिपूर्वक मांग कर रहे जनप्रतिनिधियों व भक्तों के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।
- उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू महासंघ ने इस प्रशासनिक आचरण को मुख्यमंत्री के सुशासन के संकल्प के विपरीत बताते हुए डीआईजी बस्ती रेंज को एक मांग पत्र सौंपा है। संगठन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, मूर्तियों को खंडित करने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी करने और श्रद्धालुओं से बदसलूकी करने वाले एएसपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages