<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

4 नवंबर को गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन पदयात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व


गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 4 एवं 5 नवंबर को प्रस्तावित गोरखपुर दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके स्वागत और प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें 4 नवंबर को निकलने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बैठक में स्वागत, जनसभा, पदयात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू होगी। यह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से चलकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी पदयात्रा में शामिल रहेंगे।

पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन (सर्किट हाउस) में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक प्रस्तावित है।

5 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद एनेक्सी भवन में पूर्व प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, विधान परिषद सदस्यों तथा अन्य पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 सांगठनिक जिलों के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है। वहीं, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा अभियान के संयोजक रंजीत राय ‘बड़े’ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और पदयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

इससे पहले पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, राहुल श्रीवास्तव, जयप्रकाश शाही, युधिष्ठिर सिंह, संजीव राय, कृष्णगोपाल जायसवाल, राजेश गुप्ता, राधेश्याम पांडेय, बृजेश राम त्रिपाठी, ध्रुव श्रीवास्तव, हरिकेश गुप्ता, वैभव पांडेय, राजेश पाल चौधरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages