<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

बलिया रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार का तस्कर गिरफ्तार


बलिया। रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 100 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर और अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये बताई गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को जीआरपी थाना बलिया और आरपीएफ पोस्ट बलिया की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-दो के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद झोले से 180 एमएल की 100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार (35) पुत्र रमेश्वर प्रसाद, निवासी जनकधारी लाल रोड, दानापुर, थाना दानापुर खगौल, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां उसे लगभग दोगुनी कीमत पर बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 80/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages