<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है संगठन - डॉ. संजय द्विवेदी


महादेवा, बस्ती। पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा। यह बातें रविवार को एसपी टाटा मोटर्स, बस्ती में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने कहीं।

मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद के संगठनात्मक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को गति देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान तीनों जनपदों के जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों एवं तहसील अध्यक्षों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के निरंतर संघर्षों का परिणाम है कि अब प्रत्येक जनपद में स्थायी समिति की नियमित बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। संगठन ने पत्रकारों के लिए बीमा और हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी मंडलीय एवं जिला पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए तहसील अध्यक्षों को पूरा सहयोग देने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देश और प्रदेश का मजबूत एवं सक्रिय पत्रकार संगठन है। संगठन अपने प्रत्येक सदस्य के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाए, लेकिन संगठन की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी गलत व्यक्ति को सदस्यता न दी जाए।

बैठक में जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, संरक्षक अखिलेश दूबे, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, मंडल प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज अख्तर, खगेन्द्र मिश्रा, बुद्धिसागर मिश्रा, राजेन्द्र दूबे, संतोष कसौधन, बेचू लाल अग्रहरि, अवधेश कुमार सिंह, सतीश चन्द्र मिश्रा एवं मोहम्मद आफताब आलम अंसारी सहित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा तीनों जनपदों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और सभी तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages