<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में रंगोलियों से सजा दीपावली उत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में दीपावली के अवसर पर उत्साह और उल्लास के बीच रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंग-बिरंगी रंगोलियों से विद्यालय परिसर का वातावरण मनमोहक हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व खुशियों, प्रेम, आपसी सद्भाव और प्रकाश का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से परिवार के साथ सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक दीपावली मनाने की अपील की।

प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देती है। वहीं प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बच्चों की रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें सहयोग, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages