<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

यूनीक साइंस एकेडमी में दीप सजावट और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। रौता स्थित यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धनतेरस के अवसर पर भव्य दीप सजावट एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की ओर से सजाए गए मिट्टी के दीयों और आकर्षक रंगोलियों के निरीक्षण के साथ हुई। विद्यार्थियों ने सैकड़ों दीप जलाकर परिसर को रोशनी से जगमगा दिया। रंगोलियों में पर्यावरण अनुकूल दीपावली, स्वच्छ भारत और पारंपरिक भारतीय लोककला के रंग देखने को मिले।

रंगोली प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में अनन्या पटेल ग्रुप, आरोही पटेल ग्रुप और लक्ष्मी ग्रुप ने प्रथम, मानवी ग्रुप ने द्वितीय तथा किंजल ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कृतिका ग्रुप प्रथम, अनुप्रिया ग्रुप और आस्था सिंह द्वितीय तथा दिशा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में बंधन ग्रुप, रश्मि ग्रुप और सोनाक्षी ग्रुप ने प्रथम, दिशा ग्रुप और आयुषी ग्रुप ने द्वितीय तथा शशि ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया।

दीप सजावट प्रतियोगिता में निरंकार और आयुष गुप्ता प्रथम, ओजस्वी श्रीवास्तव और रुद्रांश श्रीवास्तव द्वितीय तथा अनुष्का यादव, आराध्या और डॉली तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदूषण रहित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages