<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के ऑफलाइन आवेदन की मांग


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के आवेदन की ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

धरने से पूर्व आयोजित जनसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 30 सितंबर के बाद सरकार ने पेंशनरों के चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के बिल ऑफलाइन लेना बंद कर दिया है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन के लिए साइबर कैफे के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद एक बार में आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनरों के लिए यह प्रक्रिया और भी कठिन है। नई व्यवस्था से बुजुर्गों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है।

जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जानी चाहिए, ताकि सक्षम पेंशनर ऑनलाइन और असमर्थ पेंशनर ऑफलाइन आवेदन कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था होने पर सवाल उठाते हुए पेंशनरों के साथ समान सुविधा देने की मांग की।

सभा को किशोरी लाल, विशुनचन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, इंजी. देवीसहाय शुक्ल, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, श्यामधर सोनी, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह और उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेशधर दूबे, सुरेन्द्रनाथ तिवारी, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, रामकुमार पाल, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, देवनरायन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages