<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय टीम घोषित, 28 पदाधिकारियों को मिली संगठन की जिम्मेदारी


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अनुसूचित समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से घोषित इस कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय तथा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सोनकर ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

घोषित सूची के अनुसार जितेंद्र कुमार चौधरी 'जीतू', श्रीमती सुशीता पासवान और जोहन सोनकर को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, आनंद कुमार चौधरी, आशीष चौधरी 'रिंकू', विनोद कुमार भारती, मनोज सोनकर, राजन सोनकर, धर्मेंद्र पासवान, श्याम नारायण और वेद प्रकाश गौतम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा हरिकेश पासवान, हरिराम, राजेंद्र पासवान, राजेश गौतम, श्रीमती मधु सोनकर, रविंद्र कनौजिया, मनोज कुमार भारती, विजय सोनकर, संग्राम प्रिय गौतम और प्रभात कुमार को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। सूरज सोनकर को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार को कार्यालय मंत्री तथा राम भारती को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages