<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

रोजगार मेले में 1022 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र




बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय, बनकटी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 18 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कुल 1960 रिक्त पदों के सापेक्ष 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 1022 का विभिन्न कंपनियों में चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रवि सोनकर, जगदीश प्रसाद शुक्ला, सहायक निदेशक सेवायोजन चन्द्रकान्त सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेश वर्मा, महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नीलम मौर्य, प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्य, श्रीमती सरोज मौर्य एवं प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि रवि सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। निजी क्षेत्र की कंपनियां भी आगे आकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने रोजगार मेले के आयोजन के लिए सेवायोजन कार्यालय एवं महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम को समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रामायण सिंह एवं अंकित पाण्डेय ने भी संबोधित किया। संचालन रविचन्द पाण्डेय ने किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में सहायक सेवायोजन अधिकारी अंजली शर्मा सहित सेवायोजन कार्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगदान दिया।

अंत में महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नीलम मौर्य ने अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

प्रिया शुक्ला, ममता भारती, अरविन्द कुमार, आकाश चौधरी, विकास कुमार, दीपांशु विश्वकर्मा, विवेक सिंह, पंकज, राजदेव भारती, भानुप्रताप, नीतेश गौतम, दीप नारायण, उत्कर्ष चौधरी, रोशनी, खुशी गौतम, माधुरी गौतम, स्मिता प्रजापति, चन्दन, रूपाली और वन्दना सहित कुल 1022 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

No comments:

Post a Comment

Pages