वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में संचालित नियमित योग कक्षा में महिला पतंजलि योग समिति की साधिकाओं ने अनूठी पहल करते हुए वर्षभर निष्ठापूर्वक योगाभ्यास कराने वाले योग गुरु जवाहर लाल को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। साधिकाओं ने इस उपहार के माध्यम से योग गुरु के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर महिला साधिकाओं ने जिले की माताओं और बहनों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द का वातावरण बना रहता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने उपस्थित साधकों को योगाभ्यास और प्राणायाम कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारत स्वाभिमान समिति के महामंत्री डॉ. नवीन सिंह और योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने योग साधकों को योग बैज प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान समिति के कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, मीरा सिंह, वंदना शुक्ला, सीमा तुलस्यान, फूलमती, शशि यादव, शालिनी श्रीवास्तव, मीना, उषा, अनीता, राधा, पुष्पा सिंह, कामना, सुरेन्द्र शर्मा, राम अचल चौरसिया, दीननाथ शुक्ल, भानु बाबू, डॉ. हसनैन रिजवी, प्रमोद कुमार और राजेन्द्र राय सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष योग साधक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment