<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, 53 पेंशनरों को मिली सुविधा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत वाराणसी मंडल के लेखा विभाग की ओर से गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाराणसी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित शिविर में 53 रेल पेंशनरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी 53 पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) जारी किया गया। साथ ही उन्हें जागरूकता संबंधी पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से 1 से 30 नवंबर तक संचालित इस अभियान की मुख्य थीम ‘फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना’ है। इसका उद्देश्य रेलवे पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा से परिचित कराना और आधुनिक तकनीक के जरिए प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

इस तकनीक के माध्यम से पेंशनभोगी स्मार्टफोन का उपयोग कर घर बैठे ही अपना चेहरा प्रमाणित करके डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्ग और अस्वस्थ पेंशनभोगियों के लिए राहतकारी साबित होगी। अभियान को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages