<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

बजाज चीनी मिल में बॉयलर पूजन के साथ पेराई सत्र की तैयारियों का आगाज


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

रुधौली (बस्ती)। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की रुधौली इकाई में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों के क्रम में पारंपरिक विधि-विधान के साथ बॉयलर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और आरती के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई। मुख्य यजमान अभियांत्रिकी प्रमुख श्रवण कुमार रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इकाई प्रमुख डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बॉयलर पूजन नए पेराई सत्र की शुरुआत का महत्वपूर्ण चरण है। मिल प्रबंधन की प्राथमिकता किसानों को समय से गन्ना पर्ची उपलब्ध कराने, सुगम तौल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मिल का निर्बाध संचालन करने की है। उन्होंने सभी के सहयोग से सत्र को सफल बनाने की उम्मीद जताई।

जोनल कोऑर्डिनेटर नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और ऊर्जा के साथ आगामी सत्र की जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा देता है। वहीं, सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे गगन ने किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ने की सुगम आपूर्ति और समयबद्ध तौल के लिए मिल पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही मिल की असली ताकत है।

इस अवसर पर इकाई प्रमुख (शुगर) डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी, इकाई प्रमुख (आसवनी) अजय कुमार अवस्थी, जोनल कोऑर्डिनेटर (मानव संसाधन) नरेंद्र कुमार शुक्ल, उत्पादन प्रमुख मनोज कुमार त्रिपाठी, गन्ना प्रमुख लवकुश सिंह चौहान, लेखा प्रमुख सुनील कुमार, अभियांत्रिकी प्रमुख (आसवनी) अतुल कुमार झा, उत्पादन प्रमुख (आसवनी) मनीष झा तथा सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे गगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages