वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। धनतेरस के शुभ अवसर पर पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, परसा जागीर, बस्ती सदर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एपीएन डिग्री कॉलेज, बस्ती के पूर्व छात्र नेता मनीष श्रीवास्तव की ओर से उपलब्ध कराए गए पुरस्कार विद्यालय के विद्यार्थियों को वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय के सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने नामांकित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें अंशिका, आफरीन, आरोही, हिमांशु, नेहा, दुर्गावती, आंशी, सौम्या, पल्लवी, पलक, उद्देश्य, सौरभ और युवराज सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की पहल विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी पैदा करती है। त्योहारों के अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने से विद्यालय में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण बनता है।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक शैलेश सिंह, राजेश चौधरी, अभिषेक यादव, अवंतिका उपाध्याय, अनुदेशक राजपती यादव, मयंक श्रीवास्तव, ज्योति विश्वकर्मा, अखतरून निशा और अनुपम पाण्डेय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने पुरस्कार उपलब्ध कराने के लिए पूर्व छात्र नेता मनीष श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment