<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

बैगलेस डे और प्रार्थना सभा को रोचक बनाने का प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को बताए रचनात्मक गतिविधियों के गुर


बस्ती। विद्यालयों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और सुबह की प्रार्थना सभा को ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में बैगलेस डे मॉड्यूल ‘आनंदम’ और मॉर्निंग असेम्बली मॉड्यूल ‘अरुणोदय’ के माध्यम से शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ उनके विद्यालयों में प्रभावी क्रियान्वयन के तरीके बताए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण का उद्घाटन डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल और वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि इन मॉड्यूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में रचनात्मक और व्यवहारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

‘आनंदम’ मॉड्यूल के तहत शिक्षकों को बैगलेस डे पर विद्यार्थियों को खेलकूद, कला, स्थानीय कौशल और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। वहीं ‘अरुणोदय’ मॉड्यूल के माध्यम से प्रार्थना सभा को केवल दैनिक औपचारिकता के बजाय विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी मंच बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण का संचालन नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी कर रहे हैं, जबकि प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रविनाथ त्रिपाठी हैं। कार्यक्रम में सहयोगी प्रवक्ताओं डॉ. गोविन्द, अलीउद्दीन, वंदना, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, कुलदीप चौधरी और इमरान खान की सक्रिय भूमिका है।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना और उन्हें विद्यालयों में लागू कर विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को अधिक रोचक, आनंददायक और प्रभावी बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Pages