<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

दीपावली और लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। दीपावली एवं लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह व्यवस्था 6 से 11 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम 10 नवंबर को जिले के विभिन्न घाटों पर आयोजित होगा।

अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की घटना या समस्या की सूचना प्राप्त करने और उसके त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, कलेक्ट्रेट बस्ती में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका दूरभाष नंबर 05542-247128 है।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर दीपावली एवं प्रतिमा विसर्जन से संबंधित सूचनाएं और शिकायतें प्राप्त करेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages