<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

यूपी से बिहार तक शराब तस्करी का खेल, बलिया स्टेशन पर जीआरपी ने तस्कर को दबोचा


बलिया। रेलवे स्टेशनों पर अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी थाना बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर से एक युवक को छह लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2,700 रुपये बताई गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के पर्यवेक्षण में छह नवंबर को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार (30) पुत्र अनिल प्रसाद, निवासी रूपगंज छपरा, थाना नगर, जनपद सारण (बिहार) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 200 एमएल की 30 शीशियां अवैध देसी शराब बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाकर लगभग दोगुने दाम पर बेचता था। इसी उद्देश्य से वह शराब लेकर जा रहा था, लेकिन जीआरपी की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना बलिया में मुकदमा अपराध संख्या 84/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल श्यामू, कांस्टेबल अनुप यादव और कांस्टेबल चन्द्रकेश यादव शामिल रहे। रेलवे पुलिस का कहना है कि ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages