<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

क्यूआर कोड के नाम पर 1.04 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित को वापस मिले 10 हजार रुपये


संतकबीरनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत बेलहरकला थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित को 10 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम हसनी निवासी रामबली पुत्र स्वर्गीय तपसी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्यूआर कोड बनाने के नाम पर उनके साथ साइबर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित गनवरिया कला निवासी दुर्गेश मिश्रा ने 16 अप्रैल से 12 मई 2026 के बीच 17 बार गलत ट्रांजेक्शन कर उनके बैंक खाते से कुल 1 लाख 4 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने बेलहरकला थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत की। शिकायत संख्या 18/2026 पर पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई और पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप 2 नवंबर 2026 को ठगी की गई धनराशि में से 10 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीनानाथ और शैलेश यादव शामिल रहे।

संतकबीरनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन न करें और न ही अपना ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या पिन किसी से साझा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्यूआर कोड स्कैन करने से खाते में रुपये प्राप्त नहीं होते, बल्कि खाते से धनराशि कट सकती है। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

No comments:

Post a Comment

Pages