<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

महिला रेलकर्मियों के सम्मान में आगे आया महिला कल्याण संगठन, दीपावली पर बांटे उपहार


लखनऊ। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन ने रेल परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां साझा करते हुए कर्मचारियों को उपहार भेंट कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की।

इस दौरान श्रीमती श्रुति गुप्ता ने सबसे पहले मंगल कार्यालय स्थित क्रेच का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली के उपहार प्रदान किए। उन्होंने बच्चों की देखभाल और उनके लिए सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने में क्रेच कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती मानसी सिंह, सचिव श्रीमती स्मृति सचान एवं अन्य सदस्यों के साथ लखनऊ सिटी स्टेशन पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। संगठन की अध्यक्षा एवं सदस्यों ने महिला रेलकर्मियों से संवाद कर उन्हें दीपावली के उपहार भेंट किए और उनके कार्यों की सराहना की।

श्रीमती श्रुति गुप्ता ने कहा कि रेलवे जैसे महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, कार्यकुशलता और समर्पण सराहनीय है। लखनऊ सिटी स्टेशन का पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालन महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की सदस्यों ने महिला रेलकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन से रेल परिवार में आपसी सौहार्द, अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूती मिली।

No comments:

Post a Comment

Pages