वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 4 अक्टूबर को गोरखपुर में होने वाली विशाल पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में प्रस्तावित यह पदयात्रा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि पदयात्रा सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर होते हुए काली मंदिर तक पहुंचेगी। इसमें बस्ती जिले से विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और आयोजन के सुचारू संचालन के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह को संयोजक, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम को सह-संयोजक तथा जिला मंत्री राकेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, प्रदीप निषाद, दिव्यांशु दुबे, विकास बरनवाल और पंकज मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment