<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

क्रॉप कटिंग से परखी गई धान की उत्पादकता, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा


बस्ती। जिले में खरीफ सीजन की धान की फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार को बस्ती सदर तहसील के ग्राम दुबखरा में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान श्रीमती धनपति पत्नी सीताराम के खेत में निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जा रही धान की कटाई का जायजा लिया।

ग्राम दुबखरा के गाटा संख्या 419 में 10 मीटर समबाहु त्रिभुज के आधार पर 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कराई गई। कटाई के बाद प्राप्त धान का वजन 17.660 किलोग्राम दर्ज किया गया। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 41 क्विंटल धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया।

क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित धान की फसल के लिए यह प्रक्रिया विशेष महत्व रखती है। इसी के आधार पर ग्राम पंचायत स्तर पर उत्पादकता निर्धारित कर फसल बीमा से संबंधित आंकड़े तैयार किए जाते हैं।

इस दौरान उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, तहसीलदार रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक सतीश चन्द्र, लेखपाल भरतलाल सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages