बस्ती। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर आम जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान एवं राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान ने भोपाल स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment