<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति बनी, 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी


परसरामपुर (बस्ती)। भारतीय जनता पार्टी परसरामपुर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं को कागजों और बैठकों तक सीमित रखने के बजाय धरातल पर उतारना आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और नियमित संवाद बनाए रखना होगा।

उन्होंने 18 नवंबर को बस्ती में प्रस्तावित 'लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक में संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा हुई। बूथों पर नियमित प्रवास के लिए 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन, महिला प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी निर्धारित करने, मतदाता सूचियों के वितरण तथा तीन कार्यकाल पूरे कर चुके पदाधिकारियों की सूची तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नवसृजित बूथों पर बूथ समितियों के गठन और प्रत्येक बूथ समिति से पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिला महामंत्री ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। कार्यों की नियमित समीक्षा और आपसी सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए।

इस अवसर पर अनंत कृष्ण पाण्डेय, विनय शंकर मिश्र, बृजेश मिश्र, संदीप सिंह, बब्लू पाण्डेय, गुलशन राजभर, घनश्याम शुक्ल, तारक नाथ तिवारी, जय प्रकाश चौहान, महेश कमलापुरी सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages