<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

त्योहारों को लेकर छावनी थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील


बस्ती। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना छावनी क्षेत्र की पुलिस चौकी विक्रमजोत पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में दीपावली, लक्ष्मी पूजन, छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और कानून-व्यवस्था का पालन करें।

बैठक में लोगों को उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages