<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

रुधौली चीनी मिल में बॉयलर पूजन के साथ पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ

- किसानों को समय पर पर्ची, सुगम तौल और निर्बाध मिल संचालन का प्रबंधन ने दिया भरोसा


रुधौली (बस्ती)। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की रुधौली इकाई में आगामी पेराई सत्र 2026-2027 के शुभारंभ की तैयारियों के क्रम में गुरुवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ बॉयलर पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं आरती के बाद मुख्य यजमान अभियांत्रिकी प्रमुख श्रवण कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की। इसके साथ ही नए पेराई सत्र की तैयारियों का औपचारिक शंखनाद हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।


इस अवसर पर इकाई प्रमुख (शुगर) डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी, इकाई प्रमुख (आसवनी) अजय कुमार अवस्थी, जोनल कोऑर्डिनेटर (मानव संसाधन) नरेंद्र कुमार शुक्ल, उत्पादन प्रमुख मनोज कुमार त्रिपाठी, गन्ना प्रमुख लवकुश सिंह चौहान, लेखा प्रमुख सुनील कुमार, अभियांत्रिकी प्रमुख (आसवनी) अतुल कुमार झा, उत्पादन प्रमुख (आसवनी) मनीष झा तथा सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे गगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बॉयलर पूजन आगामी पेराई सत्र की तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है। मिल प्रबंधन की प्राथमिकता किसानों को समय से गन्ना पर्ची उपलब्ध कराना, सुगम तौल की व्यवस्था सुनिश्चित करना और मिल का निर्बाध संचालन करना है। उन्होंने सभी के सहयोग से सत्र को सफल बनाने का भरोसा जताया।

वहीं, जोनल कोऑर्डिनेटर नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे गगन ने किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ने की सुगम आपूर्ति और समयबद्ध तौल के लिए गन्ना विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही चीनी मिल की वास्तविक ताकत है।

No comments:

Post a Comment

Pages