<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

गोरखपुर में सात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित


गोरखपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। सभी आरोपी विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना रामगढ़ताल में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित विकास मणि त्रिपाठी उर्फ प्रवीण त्रिपाठी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं, थाना गोरखनाथ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित छह अन्य आरोपियों शैलेन्द्र कुमार, आदर्श पाण्डेय, शिव भोले पाण्डेय उर्फ बिट्टू, समिरुनिशा उर्फ सिमरन, अंकित कुमार तथा शिवनन्दन उर्फ आदित्य मिश्रा उर्फ आलोक पण्डित पर भी 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इन सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित करते हुए पुलिस की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages