<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 5, 2026

बस्ती के विकास को नई दिशा देना प्राथमिकता, जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध - राधेश्याम चौधरी


बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी राधेश्याम चौधरी ने बस्ती के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नई सोच, नए संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है, तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता बस्ती में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही आम जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं को प्रमुखता देना होगी।

राधेश्याम चौधरी ने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का जरिया है। वह चाहते हैं कि बस्ती की पहचान बेहतर बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों के माध्यम से मजबूत हो।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन और जनता का सहयोग मिलने पर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages