<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

दुर्गा पूजा पंडालों का अग्निसुरक्षा निरीक्षण, आयोजकों को निर्देश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने मगहर एवं शहर क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल आयोजकों को अग्निसुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों को निर्देशित किया कि पंडालों में पर्याप्त मात्रा में बालू और पानी की व्यवस्था रखें। साथ ही अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्यूसर) भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें, ताकि आग लगने की किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।

अग्निसुरक्षा निरीक्षण के दौरान संभावित अग्निकांड से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य के लिए जरूरी सावधानियों के प्रति आयोजकों को जागरूक किया गया।

संतकबीरनगर पुलिस ने त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगों से अग्निसुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Pages