<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

रामविलास पासवान के योगदान को सदैव याद किया जाएगा - कुलविंदर सिंह


बस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर बादशाह कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान सच्चे अर्थों में जननेता थे। उन्होंने गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। समाज के प्रति उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने छह प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य किया। दलितों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले पासवान एक संवेदनशील और नेकदिल इंसान भी थे।

इस अवसर पर केसरी नारायण तिवारी, लाडले हैदर रिजवी, विष्णु प्रसाद भट्ट, नवाब साहब, बड़कऊ सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, सौरभ यादव, ईश्वर चंद्र गौड़, लल्लू कनौजिया, बल्लू, चुन्ना, सुभावती देवी, बबीता पासवान और प्रीति कनौजिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages