<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

दीपावली से पहले मिले राज्य कर्मचारियों को बोनस, ₹6,900 से बढ़ाकर ₹18 हजार करने की मांग

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय परिसर में हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ सहायक सुदामा प्रसाद ने की, जबकि संचालन परिषद के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दीपावली से पहले सभी राज्य कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि बोनस की अधिकतम सीमा वर्तमान में ₹6,900 है, जिसे बढ़ाकर ₹18,000 किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि सातवें वेतन आयोग के समय बोनस सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब आठवें वेतन आयोग के चरण में भी कर्मचारियों को पुरानी दर से बोनस दिया जा रहा है।
अनूप कुमार श्रीवास्तव ने 2024-25 की ऑनलाइन एसीआर भरने में तकनीकी दिक्कतों के कारण छूटे कर्मचारियों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि एसीआर दर्ज नहीं होने से पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने की आशंका है।
सुभाष पांडेय ने OPS और NPS के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन सेवानिवृत्ति के अगले माह से शुरू करने तथा देरी होने पर सेवानिवृत्ति तिथि से एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। बैठक के अंत में सौरभ कुमार ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया।
बैठक में अनूप कुमार, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, सुभाष पांडेय, राजेश मिश्रा, रामधनी पासवान, उमेश मणि पांडेय, संतोष कुमार, गिरिजेश, अनामिका मौर्य, रशीदा खातून, बृजेश, प्रदीप सिंह, राजन कुशवाहा, मनीष शाह, मार्कण्डेय पांडेय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages