<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

शोहदों और मनचलों पर महिला थाना पुलिस का शिकंजा, 50 से पूछताछ


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर महिला थाना पुलिस ने शोहदों एवं मनचलों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फव्वारा तिराहा, कंपनी बाग, गांधी नगर, कटेश्वर पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 50 व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी। वहीं पांच लोगों से माफीनामा भरवाया गया।

पुलिस टीम ने बाजार आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों से भी संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

महिला थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ अथवा अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages