<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

बारिश-तेज हवा से गन्ने की फसल को भारी नुकसान, मिल अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से गन्ने की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बजाज चीनी मिल रुधौली के अधिकारियों ने गेट क्षेत्र से लेकर विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों तक खेतों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों ने भरवलिया, कसैला, सीस्वरी बदन, सीस्वरी रघुवीर सिंह, रामापुर, जलालपुर, भोयर उपाध्याय, बभनियाव बुजुर्ग व खुर्द तथा बहादुरपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर गिरी फसल का आकलन किया।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि तेज हवा और बारिश से गिरी गन्ने की फसल को 24 घंटे के भीतर उठाकर बांध दें। इससे फसल को सड़ने और अन्य नुकसान से बचाया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार गन्ने के गिरने से उसकी पैदावार प्रभावित होती है और उत्पादन में कमी आ सकती है। साथ ही खेत में गिरी फसल को जंगली जानवरों से भी अधिक नुकसान का खतरा रहता है।

वरिष्ठ गन्ना अधिकारी ने बताया कि गिरी फसल का लगातार आकलन कर प्रतिदिन चीनी मिल को रिपोर्ट भेजी जा रही है। किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव कृषक गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। फील्ड सुपरवाइजरों को खेत-खेत जाकर गिरी फसल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान किसान रुदल पांडेय, धर्मराज यादव, मदन मोहन, शिवकुमार चौधरी, धर्मेंद्र यादव, शिवपूजन यादव, अभिमन्यु यादव समेत क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages