<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त अजय मौर्या गिरफ्तार


महादेवा, बस्ती। थाना लालगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त अजय कुमार मौर्या पुत्र स्व. विद्याराम मौर्या, निवासी ग्राम सैजनिया, थाना नियुरिया, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अजय कुमार मौर्या थाना लालगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 192/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(M) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे पिपरपाती मुस्तहकम के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल नीरज वर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages