<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि थाना कैंट में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 526/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में नामजद आरोपी राहुल पुत्र साहेब, निवासी विपिन विधायक गली, रुस्तमपुर, थाना कैंट, गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक केशव कुमार और कांस्टेबल अलाउद्दीन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages