<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

सांकेतिक भाषा से संवाद सीखेगी गोरखपुर पुलिस, पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजित


गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर गोरखपुर पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला में ऑल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ द डेफ के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा की मूलभूत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद करने की आवश्यक विधियों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में प्रतिसार निरीक्षक सहित विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। पुलिसकर्मियों ने सांकेतिक भाषा के जरिए विशेष आवश्यकता वाले लोगों से संवाद स्थापित करने के तरीके सीखे। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से पुलिस और समाज के सभी वर्गों के बीच बेहतर संवाद एवं सहभागिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages