<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 23, 2026

जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में गरजा पूर्वांचल, डीएम को सौंपा ज्ञापन


नोएडा। भारतीय अपना समाज पार्टी, पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा एवं राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी ने किया। राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन में यूजीसी रोलबैक एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार, एससी/एसटी एक्ट में सुधार अथवा पुनर्विचार, सवर्ण आयोग के गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था पर विचार तथा पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग उठाई गई। इसके अलावा किसानों को खाद-बीज की सुलभ उपलब्धता, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गरीब एवं मध्यम वर्ग को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन को जवाबदेह बनाने की भी मांग रखी। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनता से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा।
इस मौके पर नीलम सिंह, सुग्रीव मौर्य, संजय पांडेय, राजन सिंह श्रीनेत, ज्ञान तिवारी, राम बहाल चौधरी, दुर्गा प्रसाद दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages