वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत शेखपुरा में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) की सफाई की गई। सफाई कर्मी सूरज ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से सीटीयू के चयन एवं स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
अभियान के दौरान गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा कचरा फेंके जाने वाले स्थल की सामूहिक रूप से सफाई की गई। सफाई के बाद सीटीयू स्थल को गुब्बारों से सजाया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी ने वहां पौधरोपण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्थल को स्वच्छ बनाए रखने और दोबारा कचरा नहीं फेंकने का संकल्प लिया।
गांव की आर्थिक समृद्धि में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्थल पर गांव का क्यूआर कोड और गुल्लक भी रखा गया। ग्रामीणों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग किया। अमरनाथ चौधरी ने 21 रुपये, प्रेम प्रकाश चौधरी ने 11 रुपये, नीरज पाण्डेय ने 11 रुपये, राम कुमार ने पांच रुपये, जबकि मुहम्मद रफीक ने 10 रुपये और ओम प्रकाश ने 11 रुपये का डिजिटल भुगतान किया। इस प्रकार कुल 69 रुपये की राशि प्राप्त हुई। वहीं गुल्लक में ग्रामीणों एवं महिलाओं द्वारा स्वेच्छा से 42 रुपये जमा किए गए।
सफाई अभियान के दौरान सीटीयू स्थल से एक बोरी एकल उपयोग वाली प्लास्टिक बोतल, कांच एवं लोहे का कचरा एकत्र किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 रुपये बताई गई। इसके अलावा एक बोरा एकल उपयोग वाली पॉलीथिन भी एकत्र की गई। अभियान में शामिल ग्रामीणों ने स्वच्छता को नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने तथा सीटीयू स्थल पर दोबारा गंदगी न करने की शपथ ली।

No comments:
Post a Comment