बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा कुंगाई में एंटी रोमियो स्क्वाड एवं थाना पैकोलिया की मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता व्यवस्था के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने और असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता, महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव, महिला कांस्टेबल ममता चौहान और रश्मि सिंह मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment