संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने धनघटा स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साथ ही आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आमजन और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम के मद्देनजर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment