गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत सोमवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर में कर्मचारियों के लिए आशुभाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में मुख्यालय गोरखपुर के विभिन्न विभागों एवं कारखानों से कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक एवं प्रभारी अनामिका सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक स्वाति दूबे ने किया।
रेलवे प्रशासन के अनुसार हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 22 सितंबर को क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में महाप्रबंधक सभाकक्ष में शाम चार बजे आयोजित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment