<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों को बांटी गई पीपीई किट


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर सहित लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे अभियान में 21 सितम्बर को ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ थीम पर विभिन्न गतिविधियां हुईं।

स्टेशन परिसरों में इंटेंसिव क्लीनिंग ड्राइव चलाकर मैकेनाइज्ड सफाई कराई गई। शौचालयों और नालियों की विशेष सफाई के साथ यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न स्टेशनों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

- वाराणसी मंडल में महाप्रबंधक ने सफाई मित्रों को दी पीपीई किट
वाराणसी मंडल में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित की। उन्होंने सफाई मित्रों से संवाद कर रेलवे परिसरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता की अपील की। इसके बाद उन्होंने मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

महाप्रबंधक ने औड़िहार स्थित ट्रेन शेड डिपो में ट्रेनों की साफ-सफाई एवं रखरखाव का गहन निरीक्षण किया। सफाई मित्रों और लिनेन वितरण कर्मचारियों की काउंसिलिंग के साथ लॉन्ड्री में लिनेन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

अभियान के तहत वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक, सेल्फी बूथ, सोशल मीडिया, बैनर, समाचार पत्रों और मेगा माइक के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भी शौचालयों व नालियों की विशेष सफाई तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Pages