महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर पिपरपाती मोड़ के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण एक युवक को सीएचसी कुदरहा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। दूसरे घायल का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
बताया गया कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मटोली गांव निवासी अजीत कुमार (35) बाइक से धनघटा से कलवारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिपरपाती मोड़ के पास सामने से आ रहे नगर पंचायत गायघाट निवासी हिमांशु कुमार (23) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कुदरहा ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. फैज वारिस के अनुसार अजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हिमांशु कुमार को सामान्य चोटें आई हैं और उनका उपचार सीएचसी में जारी है। चिकित्सक के अनुसार जांच के दौरान हिमांशु के नशे की हालत में होने की बात सामने आई।
हादसे की सूचना मिलते ही कुदरहा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर सड़क पर बाधित यातायात को सुचारु कराया।

No comments:
Post a Comment