<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

उद्योग बंधु बैठक में निवेश मित्र के लंबित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

बैठक में उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना तथा एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई और उपायुक्त उद्योग को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैंकों में लंबित आवेदनों का फॉलोअप कर स्वीकृति और ऋण वितरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने को भी कहा गया।

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू तथा जीबीसी-5.0 के लिए तैयार प्रस्तावों की भी समीक्षा हुई। बताया गया कि जीबीसी-5.0 नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है और जनपद को 2,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराकर लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में श्रमिकों के लिए डिस्पेंसरी/अस्पताल संचालन का मुद्दा भी उठाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इस पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages