वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को रियायती ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। योजना के तहत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड को ऋण प्रदाता बैंक नामित किया गया है।
योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा 23 सितंबर को सुबह 10 बजे लखनऊ से पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से किसान, जनप्रतिनिधि, सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोग और बैंक कर्मचारी डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन सहभागिता करेंगे।
संतकबीरनगर में कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उप कृषि निदेशक, जिलाधिकारी आवास के समीप स्थित प्रथम तल के सभागार में सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह तथा खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैंक शाखा प्रबंधक ने किसानों एवं संबंधित लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment