पुलिस टीम ने बच्चों को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन देने के साथ सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। लोगों का कहना था कि पुलिस के इस तरह सीधे बच्चों और आमजन के बीच पहुंचने से सुरक्षा की भावना मजबूत होती है तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है।
थाना महुली पुलिस ने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करना है। ऐसे अभियानों के माध्यम से बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों को जागरूक कर सुरक्षित, सशक्त एवं संवेदनशील वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment