<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

डासना में रामलीला भूमि पूजन के साथ धार्मिक उत्सव का शंखनाद


डासना। श्री आदर्श रामलीला समिति डासना की ओर से रामलीला आयोजन के लिए गुरुवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का स्मरण कर देश की उन्नति, शांति, सद्भावना और जनकल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य, न्याय और जनकल्याण के आदर्श हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे चौकीदार का क्या फायदा, जो रामधन की सुरक्षा भी न कर पाए। प्रभु श्रीराम उन्हें सद्बुद्धि दें, सद्भावना दें और देश की जनता के जीवन में खुशहाली लाएं।” उन्होंने रामलीला के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही डासना में आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियों का शंखनाद हो गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रघुराज सिंह चौहान, सचिव श्याम पोरवाल, संरक्षक संजीव मित्तल, राजीव शर्मा, सुनील मित्तल, अश्वनी शर्मा, सभासद सत्येंद्र चौहान, देवदत्त शर्मा, पन्नालाल शर्मा, आशुतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी बृजमोहन सिंह, सिंह राज, दीपक गोयल, दीपक, शरद शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages