<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

भारी बारिश के चलते गोरखपुर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अवकाश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, संस्कृत, मान्यता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों पर लागू होगा। इसके दायरे में यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने सभी विद्यालयों को अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना कर विद्यालय संचालित किए जाने पर संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

जिला प्रशासन ने आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages