<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

गोरखपुर में होटल इम्पीरियल क्राउन का भव्य शुभारंभ


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। स्पोर्ट्स कॉलेज रोड, खजांची ओवरब्रिज के निकट नवनिर्मित होटल इम्पीरियल क्राउन का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह तथा महापौर गोरखपुर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने होटल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे आधुनिक होटल के शुरू होने से शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि होटल इम्पीरियल क्राउन क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने के साथ शहर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में योगदान देगा।

उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने सहभागिता की। होटल संचालक ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला, चंदू श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रणविजय शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, प्रशांत विश्वकर्मा, आनंद अग्रहरि, शिशिर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages